CG News: दुर्ग की तारा साहू को मिला उत्कृष्ट बीसी सखी अवार्ड, ग्रामीण बैंकिंग सेवाओं में मिसाल
CG News: दुर्ग जिले की नंदिनीखुर्दनी निवासी श्रीमती तारा साहू को ग्रामीण बैंकिंग सेवाएँ उत्कृष्ट रूप से उपलब्ध कराने के लिए ‘उत्कृष्ट बीसी सखी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया, रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति में यह सम्मान एमीन दीदी ने ग्रहण किया.
2018 में की थी शुरुआत
तारा साहू ने 2018 में बिहान स्वसहायता समूह से जुड़कर बीसी सखी के रूप में काम शुरू किया, संसाधनों की कमी और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने प्रशिक्षण लेकर काम को मजबूती दी, आजीविका मिशन की सहायता से खरीदे गए लैपटॉप ने उनके काम में गति लाई.
4500 से ज्यादा खाते खोले
वर्तमान में वे 4500 से अधिक बैंक खाते खोल चुकी हैं, नंदिनीखुर्दनी सहित छह गांवों में घर-घर जाकर नकद जमा-निकासी, नए खाते, बिजली बिल भुगतान, फसल बीमा और सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध करा रही हैं.
ग्रामीणों तक बैंकिंग पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका
जहाँ गांवों में बैंक शाखाएँ सीमित हैं, वहाँ तारा साहू ने घर-घर पहुँचकर ग्रामीणों को बैंकिंग से जोड़ने में अहम योगदान दिया है, ट्रांज़ैक्शन पर मिलने वाले कमीशन से उन्हें प्रतिमाह 10–11 हजार रुपये की आय हो रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है.
महिलाओं के लिए प्रेरणादायक सफर
तारा साहू का सफर यह साबित करता है कि, प्रशिक्षण, लगन और निरंतरता से ग्रामीण महिलाएँ अपने साथ-साथ पूरे समुदाय को आर्थिक रूप से सक्षम बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र



