CG News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, 476 मंडलों में होंगे विशेष कार्यक्रम
CG News: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी. इस दौरान प्रदेशभर में तिरंगा यात्राएं और राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
3 हजार जगहों पर होंगी तिरंगा यात्राएं
भाजपा कीअभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने प्रदेश स्तर पर विशेष समिति का गठन किया है. वरिष्ठ नेता यशवंत जैन को इस समिति का संयोजक बनाया गया है. समिति कार्यक्रमों की योजना बनाने योजना के अनुसार प्रदेश के करीब 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा. इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
प्रदेश स्तर पर बनाई गई समिति
अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने प्रदेश स्तर पर विशेष समिति का गठन किया है. वरिष्ठ नेता यशवंत जैन को इस समिति का संयोजक बनाया गया है. समिति कार्यक्रमों की योजना बनाने और उनकी निगरानी का काम करेगी, भाजपा प्रदेश के 476 मंडलों में विशेष आयोजन करने की तैयारी कर रही है. जिला और मंडल स्तर पर बैठकों के जरिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है. सभी जिलों को 31 जुलाई तक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.
जनभागीदारी बढ़ाने पर रहेगा जोर
पार्टी का उद्देश्य हर घर तक तिरंगे का संदेश पहुंचाना और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए प्रेरित करना है. अभियान के जरिए युवाओं और आम नागरिकों को बड़ी संख्या में जोड़ने की तैयारी है, रायपुर समेत प्रदेश के कई बड़े शहरों में होने वाले कार्यक्रमों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी. तिरंगा यात्राओं के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भव्य बनाने की योजना है.
राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश
भाजपा का कहना है कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास है. इस अभियान के जरिए प्रदेशभर में तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव का संदेश दिया जाएगा.




