CG News : BJP की राष्ट्रीय ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ में छत्तीसगढ़ से ओपी चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
CG News : भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ का गठन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में गठित इस समिति में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की उपलब्धियों और उनके नेतृत्व में चलाए जा रहे विकास अभियानों को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

कई वरिष्ठ नेताओं को मिली समिति में जिम्मेदारी
राष्ट्रीय ‘सेवा संकल्प अभियान समिति’ में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हरीश सांगवी और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री स्वदेश सिंह को भी समिति में जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के माध्यम से पार्टी देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों को आगे बढ़ाएगी।
मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने पर जोर
भाजपा के अनुसार, समिति का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों और उनके नेतृत्व में संचालित विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए देशभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के जरिए सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की तैयारी है।
नितिन नवीन के दिशा-निर्देश में होंगे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम
समिति से जुड़े सभी कार्यक्रम और राष्ट्रव्यापी अभियान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित किए जाएंगे। ओपी चौधरी को समिति में शामिल किए जाने को छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। समिति के जरिए पार्टी संगठनात्मक स्तर पर अभियान को मजबूत करने और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने पर फोकस करेगी।


