CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय का उद्घाटन किया
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के धरसींवा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय का लोकार्पण किया। यह कदम प्रशासनिक सेवाओं को नागरिकों के और अधिक निकट, सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुशासन का संदेश
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुशासन का मूल उद्देश्य नागरिकों को उनकी जरूरत की सेवाएं समय पर, सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। धरसींवा का यह नया तहसील कार्यालय इसी संकल्प को साकार करता है और क्षेत्र में राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी और सुविधा लाएगा, मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत कर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है। उनका उद्देश्य हर नागरिक को बेहतर प्रशासनिक सुविधा बिना किसी अनावश्यक परेशानी के प्रदान करना है।
सुविधाएं और संरचना
नवनिर्मित तहसील कार्यालय में नायब नाजिर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, माल जमार, नकल शाखा, कानूनगो कक्ष, भुइयां एवं भू-अभिलेख शाखा सहित लोक सेवा केंद्र और आधार केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया है, इस आधुनिक तहसील कार्यालय का निर्माण 66.20 लाख रुपये की लागत से हुआ है, जो क्षेत्र के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा और सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगा।

