CG News: मंत्रालय के तीन अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई, मंत्री देवांगन ने दी शुभकामनाएं
CG News: छत्तीसगढ़ मंत्रालय महानदी भवन में राज्य सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्हें उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।
मंत्री ने किया सम्मानित
कार्यक्रम में श्रम मंत्री ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं, मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शासकीय सेवा में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण हमेशा प्रेरणा का स्रोत होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी शासन व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
तीन अधिकारी हुए सेवानिवृत्त
इस अवसर पर श्रम विभाग, गृह विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े तीन अधिकारी-कर्मचारी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए। उनके लंबे सेवाकाल को कार्यक्रम में सराहा गया, विदाई समारोह के दौरान मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। सहकर्मियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को याद किया।
सम्मान और प्रेरणा का संदेश
यह कार्यक्रम केवल विदाई नहीं बल्कि उन कर्मियों के सम्मान का प्रतीक रहा, जिन्होंने वर्षों तक सरकारी सेवा में योगदान दिया। इस अवसर ने कार्य संस्कृति और सेवा भाव को मजबूत करने का संदेश भी दिया।

