CG News: छत्तीसगढ़ में एचपीवी अभियान की बड़ी सफलता, बलरामपुर-रामानुजगंज ने हासिल किया प्रथम स्थान
CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह अभियान महिलाओं को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

लक्ष्य के करीब पहुंचा जिला
28 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस राष्ट्रव्यापी निःशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जिले में कुल 8,785 पात्र बालिकाओं का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक 7,931 बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है, जो लगभग 90 प्रतिशत उपलब्धि को दर्शाता है।
प्रशासन और विभागों का संयुक्त प्रयास
इस सफलता के पीछे स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की समन्वित भूमिका रही। दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर पात्र बालिकाओं को टीकाकरण से जोड़ा गया, राज्य सरकार के जनस्वास्थ्य फोकस और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं ने इस अभियान को मजबूती दी है। जिला प्रशासन के सतत मार्गदर्शन में अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया गया।
कलेक्टर का निर्देश
जिला कलेक्टर ने अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि शेष पात्र बालिकाओं तक भी जल्द पहुंच बनाकर जिले को 100 प्रतिशत लक्ष्य की ओर अग्रसर किया जाए, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और जनजातीय इलाकों के बावजूद जिले ने बेहतर समन्वय और जनभागीदारी के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की है, जो अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है।

