CG News: मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026: छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी और बड़ी राहत
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य पुराने बिजली बिलों के बोझ से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत देना और उन्हें सरल भुगतान व्यवस्था से जोड़ना है।
योजना में क्या मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत बकाया बिजली बिलों पर लगने वाला पूरा सरचार्ज माफ किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को मूल बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त या आसान किस्तों में करने की सुविधा दी जा रही है, जिससे आर्थिक दबाव कम होगा, राज्य सरकार के अनुसार अब तक 28 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है। इससे 757 करोड़ रुपये से अधिक के सरचार्ज माफ होने का अनुमान है, जो एक बड़ी आर्थिक राहत मानी जा रही है।

किन लोगों को मिलेगा फायदा
यह योजना मुख्य रूप से बीपीएल परिवारों, सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं और कृषि उपभोक्ताओं के लिए है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं, वे इस योजना के तहत राहत प्राप्त कर सकते हैं।
प्रमुख सुविधाएं
योजना के तहत सरचार्ज की पूरी माफी के साथ-साथ आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा दी गई है। इससे घरेलू बजट पर दबाव कम होगा और बिजली कनेक्शन कटने का खतरा भी घटेगा, कृषि उपभोक्ताओं के लिए यह योजना खास राहत लेकर आई है। इससे सिंचाई और खेती से जुड़े बिजली बिलों का बोझ कम होगा और कृषि कार्य बिना रुकावट जारी रह सकेगा।
कैसे उठाएं लाभ
उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में संपर्क करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1912 और बिजली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
योजना की अवधि
यह योजना 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। सरकार ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से समय रहते इसका लाभ उठाने की अपील की है, यह योजना राज्य सरकार की जनहित और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल आर्थिक राहत देती है बल्कि उपभोक्ताओं को नियमित भुगतान व्यवस्था से जोड़ने में भी मदद करती है।




