CG News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय की बड़ी प्रतिक्रिया, उत्कृष्ट उदाहरण है यह फैसला
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों और उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है, उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए लिया गया यह निर्णय सभी जनप्रतिनिधियों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणादायक है.

निष्ठा और समर्पण की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने हर दायित्व का ईमानदारी निष्ठा और पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन किया है, उनकी कार्यशैली संगठनात्मक क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हमेशा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा.
शिक्षा क्षेत्र में योगदान को सराहा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्री के रूप में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विशेष रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन शिक्षा व्यवस्था में सुधार तकनीकी और उच्च शिक्षा के विस्तार में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा.
नैतिकता का दिया मजबूत संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने पद से इस्तीफा देकर धर्मेंद्र प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में मर्यादा नैतिकता और सिद्धांतों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का परिचय दिया है, उनका यह कदम जिम्मेदार सार्वजनिक जीवन का एक प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है.
उज्ज्वल भविष्य की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मेंद्र प्रधान के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे, उनके अनुभव और नेतृत्व से देश को भविष्य में भी लाभ मिलता रहेगा.



