CG News: अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री राठौड़ ने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा समर्पण, सादगी और समाजहित की भावना के साथ कार्य किया।
जनसेवा और समर्पण का जीवन
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री महावीर सिंह राठौड़ का जीवन जनसेवा, संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहा। उनका सरल और कर्मठ व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में क्षति
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान और सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा, मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।




