CG News: जल जीवन मिशन की बड़ी सफलता, चिन्ताटोकामेटा में हर घर पहुंचा स्वच्छ पानी
CG News: रायपुर के भैरमगढ़ विकासखंड स्थित दूरस्थ ग्राम चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन ने ग्रामीण जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। अब गांव के हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति हो रही है।

पहले पानी के लिए करना पड़ता था संघर्ष
पहले ग्रामीणों को केवल एक हैंडपंप और नदी पर निर्भर रहना पड़ता था। महिलाओं और बच्चों को पानी भरने के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता था और कई बार दूर नदी तक जाना पड़ता था।
12 परिवारों को मिला नल कनेक्शन
जल जीवन मिशन के तहत गांव के 12 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। अब हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचने से ग्रामीणों के जीवन में बड़ी राहत और खुशी का माहौल है।
‘हर घर जल’ प्रमाणन कार्यक्रम
19 मार्च 2026 को आयोजित जल उत्सव के दौरान ग्रामसभा द्वारा “हर घर जल” प्रमाणन किया गया। इस अवसर पर पीएचई विभाग के अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने जल संरक्षण और जल आपूर्ति प्रणाली की जानकारी दी।
ग्रामीणों के जीवन में सुधार
ग्रामीणों का कहना है कि पहले पानी की व्यवस्था सबसे बड़ी समस्या थी, लेकिन अब घर पर ही साफ और पर्याप्त पानी मिलने से जीवन काफी आसान हो गया है, जल जीवन मिशन केवल पेयजल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण सहभागिता, जागरूकता और विकास की एक नई मिसाल के रूप में उभर रहा है।



