CG News: सीबीएसई 12वीं परिणाम पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, मेहनत और अनुशासन की जीत
CG News: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया।
![]()
सफलता की कुंजी
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर सफलता की मिसाल पेश की है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी, सीएम साय ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है।
उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद
उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के विद्यार्थी आगे चलकर शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल, कला और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे उनका त्याग, मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा बड़ी शक्ति होती है।
लक्ष्य और सकारात्मक सोच पर जोर
उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखते रहने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल परीक्षा परिणाम नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनना भी है।



