CG News: छत्तीसगढ़ की बेटी ने एशियाई मंच पर जीता मेडल, ज्ञानेश्वरी यादव का शानदार प्रदर्शन
CG News: राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य और देश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी हैं।

53 किलोग्राम वर्ग में मजबूत प्रदर्शन
इस प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 194 किलोग्राम का शानदार प्रदर्शन किया और पदक हासिल किए।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान
उनके प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गई है, मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की यह सफलता प्रदेश के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
मेहनत, अनुशासन और समर्पण की जीत
सीएम ने इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। यह सफलता छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ज्ञानेश्वरी यादव आने वाले समय में देश के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी।


