CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, CM साय ने एक क्लिक में जारी किए नतीजे
CG News: छत्तीसगढ़ में छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं।
ई-क्लिक से जारी हुआ रिजल्ट
मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ई-क्लिक कर रिजल्ट जारी किया। इस पहल से पारदर्शिता और समयबद्धता को बढ़ावा मिला है, छात्र अब छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं।
ये मंत्री भी रहे मौजूद
रिजल्ट जारी करने के दौरान कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें
• अरुण साव (उप मुख्यमंत्री)
• गजेंद्र यादव (स्कूल शिक्षा मंत्री)
• केदार कश्यप (वन मंत्री)
• रेणु पिल्लै (माध्यमिक शिक्षा मंडल की अध्यक्ष)
शामिल रहे।
छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। अब छात्र अपने भविष्य की अगली दिशा तय करने के लिए तैयार हैं।




