CG News: छत्तीसगढ़ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं मजबूत सहारा, पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान पर फोकस
CG News: छत्तीसगढ़ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ अब जरूरतमंद वर्ग के लिए भरोसे की मजबूत कड़ी बनती जा रही हैं। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सहारा देने के साथ ये योजनाएँ सम्मानजनक जीवन जीने का आधार भी तैयार कर रही हैं।
6 योजनाओं से मिल रहा सीधा लाभ
प्रदेश में वर्तमान में कुल 6 पेंशन योजनाएँ संचालित हैं, जिनमें 3 राज्य सरकार और 3 केंद्र सरकार की योजनाएँ शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से लाखों हितग्राहियों को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सुखद सहारा और मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत मार्च 2026 तक सभी पात्र लाभार्थियों को भुगतान सफलतापूर्वक कर दिया गया है। इससे जरूरतमंद परिवारों को समय पर राहत मिली है।
केंद्र योजनाओं में भी बेहतर प्रगति
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन योजनाओं में दिसंबर 2025 तक भुगतान पूरा हो चुका है, जबकि विधवा पेंशन योजना में जनवरी 2026 तक राशि जारी की जा चुकी है। यह योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाता है, पेंशन वितरण प्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए SNA-SPARSH जैसी नई तकनीक लागू की गई है। इससे भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी तथा लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचेगा।
नई व्यवस्था के कारण कुछ भुगतान लंबित
नई तकनीकी प्रणाली लागू होने के कारण केंद्र योजनाओं के कुछ भुगतान फिलहाल लंबित हैं। अब भुगतान भारत सरकार से “मदर सैंक्शन” मिलने के बाद ही जारी किया जाएगा, अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही स्वीकृति प्राप्त होगी, सभी लंबित भुगतान एरियर के साथ प्राथमिकता के आधार पर जारी कर दिए जाएंगे।



