November 3, 2026 2:41 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG Success Story: राजनांदगांव का खैरा बना देश का पहला 100% सोलर गांव, 141 घरों में लगे रूफटॉप सिस्टम

CG Success Story: राजनांदगांव का खैरा बना देश का पहला 100% सोलर गांव, 141 घरों में लगे रूफटॉप सिस्टम
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG Success Story: राजनांदगांव का खैरा बना देश का पहला 100% सोलर गांव, 141 घरों में लगे रूफटॉप सिस्टम

CG Success Story: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छोटे से गांव खैरा ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है. प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत गांव के सभी 141 घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कर दिए गए हैं. इसके साथ ही खैरा देश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां शत-प्रतिशत घर सौर ऊर्जा से जुड़ चुके हैं. अब गांव के हर घर की छत पर लगे सोलर पैनल बिजली का उत्पादन कर रहे हैं और ग्रामीणों को हर महीने आने वाले बिजली बिल से राहत मिलने की उम्मीद है.

Khaira Becomes First 100% Solar Village: This village in Chhattisgarh has  transformed its landscape! Every home is now illuminated by solar power,  making it the top-ranked village in the state and the

889 की आबादी वाले गांव में 282 किलोवाट सौर क्षमता

खैरा गांव की कुल आबादी 889 है. यहां प्रत्येक घर पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगाया गया है. इस तरह गांव में कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता करीब 282 किलोवाट हो गई है. खास बात यह है कि ग्रामीणों को सोलर सिस्टम लगवाने के लिए अपनी जेब से कोई राशि खर्च नहीं करनी पड़ी. केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी के बाद बची लागत की व्यवस्था कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व यानी CSR के सहयोग से की गई.

गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भी मिला लाभ

खैरा की उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सौर ऊर्जा का लाभ गांव के सभी वर्गों तक पहुंचा है. यहां सोलर सिस्टम लगाने वाले 141 घरों में से 93 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों के हैं. यानी ग्रामीण गरीब परिवारों के घर भी सौर ऊर्जा से जुड़ गए हैं. गांव में अनुसूचित जनजाति के 21 परिवारों के 88 सदस्य और अनुसूचित जाति के 4 परिवारों के 18 सदस्य रहते हैं. योजना के जरिए अलग-अलग सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि के परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया गया है.

मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित होंगे छत्तीसगढ़ के 10 गांव

बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे ग्रामीण

रूफटॉप सोलर सिस्टम लगने के बाद ग्रामीणों के बिजली इस्तेमाल करने के तरीके में भी बदलाव आया है. अब परिवार अपनी जरूरत की बिजली घर की छत पर लगे सोलर पैनलों से तैयार कर सकेंगे. नेट मीटरिंग व्यवस्था के तहत जरूरत से ज्यादा उत्पादित बिजली को ग्रिड में भेजने की सुविधा भी मिलती है. इससे बिजली बिल में कमी आ सकती है. इस तरह ग्रामीण केवल बिजली उपभोक्ता नहीं रहेंगे, बल्कि ऊर्जा उत्पादन में भी भागीदार बनेंगे.

सूर्य सखियों ने घर-घर पहुंचाया योजना का संदेश

इस अभियान को सफल बनाने में गांव की महिलाओं की भूमिका भी अहम रही. पीएम सूर्य सखियों ने घर-घर जाकर लोगों को योजना की जानकारी दी और आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया. इनमें संगीता साहू भी शामिल हैं. वहीं, पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के स्व-सहायता समूह नेटवर्क ने भी ग्रामीण परिवारों तक योजना का संदेश पहुंचाने में मदद की. महिलाओं ने लोगों की शंकाओं का समाधान किया और फॉर्म भरने से लेकर जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया तक सहयोग किया.

PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री ने कहा- इस योजना में 1 करोड़ से ज्‍यादा  ने कराया रजिस्‍ट्रेशन, आप भी जल्‍द करें अप्‍लाई, जानिए प्रॉसेस - PM  Narendra Modi Said ...

व्यक्तिगत संपर्क से ग्रामीणों का भरोसा जीता

फुलबासन बाई यादव के अनुसार, ग्रामीणों को योजना से जोड़ने के लिए व्यक्तिगत संपर्क सबसे प्रभावी रहा. लोगों को समझाया गया कि बिजली बिल में होने वाली बचत परिवार के दूसरे जरूरी कामों में उपयोगी हो सकती है. पीएम सूर्य सखी संगीता साहू ने भी बताया कि शुरुआत में कई परिवार योजना की लागत और शर्तों को लेकर आशंकित थे. ऐसे में उनसे लगातार संपर्क कर पूरी प्रक्रिया समझाई गई और आवेदन में मदद की गई.

गांव में ही लगाए गए बैंकिंग सहायता शिविर

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के दौरान दस्तावेजों और बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़ी परेशानियां सामने आती हैं. खैरा में इन समस्याओं को दूर करने के लिए नियमित पीएम सूर्य सभाएं आयोजित की गईं. इन बैठकों में पात्रता, लागत, सब्सिडी और संभावित बचत की जानकारी दी गई. इसके अलावा बैंक अधिकारियों ने गांव में विशेष शिविर लगाकर दस्तावेजों की जांच की और जरूरी बैंकिंग औपचारिकताएं पूरी कराईं. इससे ग्रामीणों को बार-बार बैंक शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़े. ग्राम पंचायत के सरपंच भूपेंद्र यादव सहित ग्रामीणों ने भी अभियान में भागीदारी निभाई.

पीएम सूर्य घर योजना: 'पहले आओ, पहले पाओ' की तर्ज पर बिहार के 5 लाख लोगों को  मिलेगी बंपर सब्सिडी - pm surya ghar yojana bihar extra subsidy for 5 lakh  consumers

सीमित आय वाले परिवारों को बिजली खर्च में राहत की उम्मीद

सोलर सिस्टम का लाभ उन परिवारों के लिए खास मायने रखता है, जिनकी आमदनी पेंशन, खेती या मजदूरी पर निर्भर है. प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही और विधवा शोहगिल गोंड ने बताया कि वह पेंशन के सहारे जीवनयापन करती हैं. उनके अनुसार, सोलर सिस्टम लगने से बिजली बिल की चिंता कम होगी. वहीं, मजदूरी और घरेलू काम से आय अर्जित करने वाले कार्तिक यादव का कहना है कि सीमित कमाई के बीच बिजली खर्च में राहत मिलना उनके परिवार के लिए मददगार होगा. बुजुर्ग सहदेव साहू ने भी इसे उपयोगी सुविधा बताया.

दूसरे गांवों के लिए मॉडल बन सकता है खैरा

खैरा में सभी घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के पीछे सरकारी योजना, ग्रामीणों की भागीदारी, स्थानीय महिलाओं के प्रयास और CSR सहयोग की भूमिका रही. जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों, बैंकों और CSR भागीदारों के बीच समन्वय स्थापित किया. इसी सहयोग से योजना को गांव के प्रत्येक घर तक पहुंचाया जा सका. खैरा का यह मॉडल दूसरे गांवों में भी रूफटॉप सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए उदाहरण बन सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, स्मार्टफोन एप से जुटेगा डेटा, नागरिकों को मिलेगी घर बैठे स्व-गणना की सुविधा

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]