November 3, 2026 2:44 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG Rajyotsav 2026: जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, डिजिटल स्क्रीन और रोबोट ने खींचा लोगों का ध्यान

CG Rajyotsav 2026: जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, डिजिटल स्क्रीन और रोबोट ने खींचा लोगों का ध्यान
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG Rajyotsav 2026: जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, डिजिटल स्क्रीन और रोबोट ने खींचा लोगों का ध्यान

CG Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाई गई फोटो प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है. नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में आयोजित इस प्रदर्शनी के जरिए प्रदेश के नव निर्माण के 26 वर्षों की यात्रा और विकास की तस्वीर को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है. डिजिटल एलईडी स्क्रीन, ई-कॉर्नर, रोचक जानकारियां और मनोरंजक रोबोट बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक का ध्यान खींच रहे हैं.

Photo exhibition organised by Public Relations Department

‘नव निर्माण के 26 वर्ष एवं विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़’ थीम

जनसंपर्क विभाग ने इस प्रदर्शनी को ‘नव निर्माण के 26 वर्ष एवं विकास पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़’ थीम पर तैयार किया है. इसमें सुशासन से समृद्धि, निवेश से औद्योगिक प्रगति, समृद्ध संस्कृति और परिवर्तन का गढ़ जैसे विषयों के माध्यम से प्रदेश की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है. एलईडी स्क्रीन पर बस्तर में आए बदलाव और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हो रही विकास गतिविधियों की झलक भी दिखाई जा रही है. इसके साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है.

Photo exhibition organised by Public Relations Department

बच्चों के बीच रोबोट बना खास आकर्षण

प्रदर्शनी में लगाया गया चलित मनोरंजक रोबोट बच्चों और युवाओं के लिए खास आकर्षण बना हुआ है. रोबोट को देखकर बच्चे उत्साहित नजर आ रहे हैं. कई बच्चों ने उसके साथ हाथ मिलाया और तस्वीरें भी खिंचवाईं. वहीं डिजिटल एलईडी स्क्रीन और ई-कॉर्नर पर उपलब्ध जानकारियां भी दर्शकों की रुचि बढ़ा रही हैं. प्रदर्शनी देखने आने वाले लोगों को ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ किताब और सरकारी योजनाओं पर आधारित ब्रोशर निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं.

Photo exhibition organised by Public Relations Department

बच्चों के लिए उपयोगी बताया डिजिटल क्विज

रायपुर की रीतिका साहू अपने सात वर्षीय बेटे वीरांश के साथ प्रदर्शनी देखने पहुंचीं. उन्होंने डिजिटल एलईडी स्क्रीन और छत्तीसगढ़ से संबंधित सामान्य ज्ञान क्विज को बच्चों के लिए उपयोगी बताया. उनका कहना था कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चे प्रदेश की संस्कृति, सभ्यता और विशेषताओं के बारे में रोचक तरीके से जानकारी हासिल कर सकते हैं. उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए रोबोट की भी सराहना की. इसके अलावा रायपुर के सुलभ सौरभ, अनिल रामटेके और राजिम के ग्राम परसदा निवासी टिकेश्वर निषाद ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और डिजिटल माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने की पहल को सराहा.

सुशासन और औद्योगिक निवेश की उपलब्धियां प्रदर्शित

प्रदर्शनी में सुशासन और औद्योगिक विकास से जुड़ी उपलब्धियों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है. इसमें सेवा सेतु के माध्यम से 942 सरकारी सेवाएं घर बैठे उपलब्ध होने और छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 740 से अधिक सेवाओं को कानूनी अधिकार मिलने की जानकारी दी गई है. इसके अलावा सुशासन तिहार के दौरान 50 लाख आवेदनों के निराकरण का उल्लेख भी किया गया है, औद्योगिक विकास के तहत नवा रायपुर में आकार ले रहे पहले एआई डेटा सेंटर पार्क, निर्माणाधीन दूसरे सेमीकंडक्टर यूनिट और वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम पर उपलब्ध 187 सेवाओं की जानकारी भी प्रदर्शनी में रखी गई है.

संस्कृति और पर्यटन की विरासत से रूबरू हुए दर्शक

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन स्थलों को भी प्रदर्शनी में खास स्थान दिया गया है. इसमें करीब 600 साल पुरानी परंपरा और 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा की जानकारी दी गई है. इसके साथ ही 52 शक्तिपीठों में शामिल मां दंतेश्वरी मंदिर, धान की 23 हजार से अधिक किस्मों, चित्रकोट जलप्रपात और प्रदेश के 44 प्रतिशत वन क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां भी प्रदर्शित की गई हैं. इस तरह जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी राज्य की विकास यात्रा, संस्कृति, पर्यटन और सरकारी योजनाओं को एक ही मंच पर लोगों के सामने प्रस्तुत कर रही है.

यह भी पढ़ें : CG Success Story: राजनांदगांव का खैरा बना देश का पहला 100% सोलर गांव, 141 घरों में लगे रूफटॉप सिस्टम

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]