CG News: वैलेंसी इंटरनेशनल लगाएगी ₹350 करोड़ का एग्रो-फूड प्रोसेसिंग हब, कुल ₹43,250 करोड़ का FDI प्रस्ताव मंजूर
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सिंगापुर दौरे के दौरान राज्य को आर्थिक विकास की नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक निवेश प्रस्ताव मिला है. सिंगापुर में आयोजित ‘SING फोरम 2026’ में छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,250 करोड़ के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के वादे मिले हैं, जिससे प्रदेश में उद्योग, रोजगार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का नया दौर शुरू होगा.

₹350 करोड़ का इंटीग्रेटेड एग्रो-फूड प्रोसेसिंग हब
22 देशों में कार्यरत ग्लोबल एग्रीबिज़नेस कंपनी ‘वैलेंसी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड’ (Valency International) को मुख्यमंत्री ने ₹350 करोड़ का निवेश प्रस्ताव सौंपा, जिसे कंपनी ने स्वीकार कर लिया है. इसके तहत प्रदेश में एक इंटीग्रेटेड एग्रो-फूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट हब स्थापित किया जाएगा, जहां काजू, तिल, दालों और मूंगफली की प्रोसेसिंग होगी और छत्तीसगढ़ की उपज सीधे ग्लोबल मार्केट तक पहुंचेगी.

₹41,750 करोड़ का AI-रेडी डेटा सेंटर
टेक इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में सबसे बड़ा निवेश ‘एनर्जी कैपिटल ग्लोबल’ की तरफ से आया है. यह कंपनी ₹41,750 करोड़ की लागत से 100 MW क्षमता वाला ‘AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस’ स्थापित करेगी, जिससे प्रदेश डिजिटल टेक्नोलॉजी और डेटा स्टोरेज के क्षेत्र में एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा.
बैटरी स्टोरेज में ₹1,500 करोड़ का निवेश
ग्रीन एनर्जी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ‘सनस्ट्रीम ग्रीन एनर्जी’ प्रदेश में ₹1,500 करोड़ का निवेश करेगी. इस निवेश के माध्यम से सोलर पावर, बैटरी स्टोरेज सिस्टम और ग्रीन कंपोनेंट सेक्टर में नए प्लांट्स और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाए जाएंगे.
‘सुशासन और निवेशकों के भरोसे का परिणाम’
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह विशाल निवेश छत्तीसगढ़ की नीतियों, विकास क्षमता और राज्य के लोगों में निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है. सुशासन वाली सरकार प्रदेश को एक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर नए रोजगार के अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है.


One Response