CG News: छत्तीसगढ़ में विकास की नई रफ्तार, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गिनाईं केंद्र की बड़ी उपलब्धियां
CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, उन्होंने कहा कि PM मोदी का यह कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की एक प्रेरक यात्रा है, छत्तीसगढ़ से उनका विशेष लगाव रहा है और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है.
![]()
गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा
बीते एक दशक में देश के लगभग 25 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी से बाहर निकले हैं, छत्तीसगढ़ में उज्ज्वला योजना के तहत 39.54 लाख महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, जबकि जल जीवन मिशन से 41.50 लाख rural परिवारों तक नल से जल पहुँचाया गया है, वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवच 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों तक विस्तारित किया गया है.

किसानों और गरीबों को सीधी मदद
प्रदेश के 25.51 लाख किसानों के खातों में 11,277 करोड़ रुपये से अधिक की PM-किसान सम्मान निधि सीधे भेजी जा चुकी है, इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में रोजाना औसतन 1,600 पक्के मकानों का निर्माण हो रहा है, लाखों परिवारों को नया घर देकर उनके जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाया गया है.
जनजातीय विकास और नक्सलवाद पर प्रहार
प्रदेश के 6,691 जनजातीय गांवों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य का तेज़ी से विस्तार किया जा रहा है, केंद्र की ज़ीरो टॉलरेंस नीति से नक्सलवाद पर निर्णायक सफलता मिली है, बस्तर में ‘नियद नेल्लानार’ योजना और बस्तर ओलंपिक्स जैसी पहलों के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों के युवाओं को विकास और खेल की मुख्यधारा से जोड़ा गया है.
इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का विस्तार
छत्तीसगढ़ में 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाओं पर काम जारी है, जिसके तहत 32 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, रायपुर-विशाखापट्टनम और रायपुर-दुर्ग बायपास जैसे फोरलेन मार्गों के साथ-साथ रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में हवाई कनेक्टिविटी को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है.
सेवा संकल्प अभियान और विकसित छत्तीसगढ़
PM मोदी के कार्यकाल के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत 1.5 करोड़ से अधिक दीप जलाए गए, अकेले रायपुर में 25 लाख दीये जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में जुटी है.

One Response