CG News: नवा रायपुर में CM साय से मिले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, साझा हितों पर हुई चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मुलाकात हुई. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ पहुंचने पर रेवंत रेड्डी का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया.

साझा हितों पर सहयोग बढ़ाने पर जोर
मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों से जुड़े साझा हितों के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि आपसी संवाद और सहयोग को लगातार बनाए रखना जरूरी है. साथ ही, राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और संपर्क को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया, इस मुलाकात में तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी और छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे. इनके अलावा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी भी बैठक में शामिल हुए.

प्रशासनिक अधिकारियों की भी रही सहभागिता
बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील और तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू मौजूद रहे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव राहुल भगत ने भी मुलाकात में हिस्सा लिया, छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो सहित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सचिव और जल संसाधन विभाग के सचिव भी इस अवसर पर उपस्थित रहे. दोनों राज्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मुलाकात में भाग लिया.


One Response