CG News: हटिया और मुंबई के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
CG News: आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे तय करेगी.
हटिया-एलटीटी की समय-सारणी और रूट
गाड़ी संख्या 08609 हटिया से 12, 19 और 26 अक्टूबर (सोमवार) को शाम 4.20 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन रायगढ़ (रात 11.03 बजे), बिलासपुर (रात 1.15 बजे), रायपुर (रात 2.55 बजे), दुर्ग (सुबह 3.55 बजे) और गोंदिया (सुबह 5.48 बजे) होते हुए अगले दिन रात 10.10 बजे एलटीटी पहुंचेगी.
एलटीटी-हटिया वापसी की समय-सारणी
वापसी में गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी से 13, 20 और 27 अक्टूबर (मंगलवार) को रात 11.50 बजे रवाना होगी. यह अगले दिन दोपहर 1.50 बजे गोंदिया, 3.55 बजे दुर्ग, 4.35 बजे रायपुर, शाम 7.05 बजे बिलासपुर और रात 9.35 बजे रायगढ़ होते हुए तीसरे दिन तड़के 4.30 बजे हटिया पहुंचेगी.
22 कोचों के साथ सभी श्रेणियों की सुविधा
इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के यात्रियों को बर्थ उपलब्ध हो सके. इसमें 1 SLRD, 1 पावर कार, 4 सामान्य (General), 6 स्लीपर (Sleeper), 7 एसी थ्री (3 Tier), 2 एसी टू (2 Tier) और 1 एसी प्रथम सह द्वितीय (1st AC cum 2nd AC) श्रेणी का कोच शामिल रहेगा.
महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड के प्रमुख शहरों से जुड़ाव
यह ट्रेन बालसिरिंग, गोविंदपुर रोड, बानो, राउरकेला, झारसुगुड़ा, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी रुकेगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व एनटीईएस (NTES) या रेलवन (RailOne) ऐप से समय-सारणी जांचने का आग्रह किया है.

One Response