November 3, 2026 7:02 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: महादेव सट्टा ऐप का मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, विशेष CBI कोर्ट में होगी पेशी

CG News: महादेव सट्टा ऐप का मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, विशेष CBI कोर्ट में होगी पेशी
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: महादेव सट्टा ऐप का मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, विशेष CBI कोर्ट में होगी पेशी

CG News: छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है. जानकारी के मुताबिक, ओमान पुलिस ने इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर सौरभ को हिरासत में लिया था. इसके बाद CBI की टीम ओमान पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे भारत वापस लेकर आई.

saurabh chandrakar

रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में होगी पेशी

भारत लाए जाने के बाद सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस पेशी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है. CBI इस मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज कर चुकी है और दोनों में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है. वहीं, प्रवर्तन निदेशालय यानी ED मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से जांच कर रही है.

कौन है सौरभ चंद्राकर?

सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है. महादेव सट्टा ऐप से जुड़ने से पहले उसकी एक जूस की दुकान थी. इससे पहले वह कपड़े की दुकान में काम करता था. साल 2019 में वह दुबई गया और अपने साथी रवि उप्पल को भी वहां बुलाया. इसके बाद दोनों ने महादेव ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क खड़ा किया. जांच से जुड़े दावों के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म के नाम पर करीब 6 हजार करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया गया.

भारत लाया गया महादेव ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर, ओमान से CBI ने कराया  प्रत्यर्पण - mahadev app mastermind saurabh chandrakar extradited from oman  by cbi ntc apdy - AajTak

2016 में महादेव बुक के नाम से हुई थी शुरुआत

महादेव ऐप से जुड़े कारोबार की शुरुआत साल 2016 में सौरभ चंद्राकर ने अपने साथियों रवि उप्पल और अतुल अग्रवाल के साथ मिलकर की थी. शुरुआत में इसे महादेव बुक के नाम से संचालित किया गया. इस प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और बैडमिंटन जैसे खेलों के अलावा पोकर, तीन पत्ती और वर्चुअल गेम्स पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता था. यहां तक कि चुनावी नतीजों पर भी सट्टेबाजी होने की बात सामने आई थी.

रेड्डी अन्ना प्लेटफॉर्म से जुड़ी थी करीब 1000 करोड़ की डील

कुछ ही समय में महादेव नेटवर्क का विस्तार तेजी से हुआ. बताया जाता है कि साल 2020 में सौरभ चंद्राकर और उसके सहयोगियों ने हैदराबाद के बड़े सट्टा प्लेटफॉर्म रेड्डी अन्ना को करीब 1 हजार करोड़ रुपये में टेकओवर किया था. इस डील के बाद महादेव ऐप के यूजर्स की संख्या कई गुना बढ़ गई और इसका सालाना कारोबार हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

2022 में जांच एजेंसियों ने शुरू की कार्रवाई

कारोबार बढ़ने के साथ ही महादेव ऐप जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया. साल 2022 में आयकर विभाग और ED ने इस पूरे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई शुरू की. जांच के दौरान 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग होने का दावा सामने आया. फिलहाल CBI और ED इस मामले में अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही हैं. सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजर है.

यह भी पढ़ें : CG Success Story: जशपुर की माधुरी निकुंज ने मसाला उद्योग से बनाई पहचान, बिहान और पीएमएफएमई योजना से मिली 4.40 लाख की मदद

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]