CG News: छत्तीसगढ़ के मीडियाकर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना-2026, 30 नवंबर तक भेज सकेंगे सुझाव
CG News: छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडियाकर्मियों को स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य शासन ने पहल की है. इसके तहत ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है. इस योजना के जरिए मीडिया कर्मियों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रस्तावित है.

योजना के प्रारूप पर एक महीने तक मांगे गए सुझाव
राज्य शासन ने योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन को लेकर मीडियाकर्मियों से सुझाव आमंत्रित किए हैं. इसके लिए 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक एक महीने की अवधि निर्धारित की गई है. मीडियाकर्मी योजना में प्रस्तावित प्रावधानों और इसके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अपने सुझाव भेज सकते हैं.
जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है प्रारूप
योजना का तैयार प्रारूप जनसंपर्क विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित किया गया है. इच्छुक मीडियाकर्मी वेबसाइट पर जाकर योजना के प्रारूप का अवलोकन कर सकते हैं और इस पर अपनी राय दे सकते हैं.
ईमेल के जरिए भेज सकेंगे सुझाव
मीडियाकर्मी योजना के प्रारूप और उसके क्रियान्वयन से संबंधित सुझाव ईमेल chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं. सुझाव भेजने के लिए 30 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है. शासन की इस पहल को प्रदेश में कार्यरत मीडियाकर्मियों के लिए स्वास्थ्य और दुर्घटना संबंधी सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

One Response