CG News: 3 नवंबर को रायपुर आएंगे अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम
CG News: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. उनका 3 नवंबर को रायपुर दौरा प्रस्तावित है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे राजधानी में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शाम को राज्योत्सव के मुख्य समारोह में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम पूरा होने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
![]()
दोपहर 3 बजे रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम
जारी कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह 3 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे. इसके बाद शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक राज्योत्सव के समापन समारोह में मौजूद रहेंगे. समारोह समाप्त होने के बाद उनका दिल्ली लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है.
![]()
‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ की थीम पर आयोजित हो रहा राज्योत्सव
इस बार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की थीम ‘नक्सल मुक्त राज्य’ रखी गई है. अमित शाह के दौरे को इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि उन्होंने देश से नक्सलवाद के खात्मे के लिए समयसीमा तय करने की घोषणा की थी. केंद्र सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और छत्तीसगढ़ में इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बीच राज्योत्सव के समापन समारोह में उनकी मौजूदगी को महत्वपूर्ण संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.
स्थानीय कलाकारों और लोकनर्तकों को मिलेगी प्राथमिकता
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मुताबिक, राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों और लोकनर्तकों को प्राथमिकता दी जा रही है. इसका उद्देश्य प्रदेश की लोककला, संस्कृति और जमीनी प्रतिभाओं को व्यापक मंच उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि आम लोगों और युवाओं की मांग को देखते हुए देश के तीन चर्चित बाहरी कलाकारों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है.


One Response