CG News: PM मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ से अपने पुराने जुड़ाव और बस्तर में बदलाव का किया जिक्र
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रदेश के प्रति अपने विशेष लगाव का उल्लेख किया है. प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए यहां की संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत की सराहना की. उन्होंने कहा कि संगठन के दिनों से ही छत्तीसगढ़ के प्रति उनका विशेष लगाव रहा है.

सरगुजा से बस्तर तक की संस्कृति को करीब से जाना
प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में कहा कि उन्होंने सरगुजा से लेकर बस्तर तक छत्तीसगढ़ की विविधतापूर्ण संस्कृति को करीब से जाना और समझा है. प्रदेश की जनजातीय परंपराएं, लोक संस्कृति और यहां के लोगों का अपनापन छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान हैं. उन्होंने अपने पुराने अनुभवों को याद करते हुए प्रदेश के सांस्कृतिक वैभव के प्रति अपना जुड़ाव व्यक्त किया.
![]()
संगठन के दिनों से रहा है छत्तीसगढ़ से रिश्ता
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के लोगों से उनका रिश्ता काफी पुराना है. संगठन के दिनों से ही उन्हें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों और यहां की परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिला. इसी जुड़ाव के कारण छत्तीसगढ़ उनके लिए विशेष महत्व रखता है.

माओवाद प्रभावित बस्तर में बदलाव पर जताया गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में हो रहे बदलाव का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कभी माओवाद से त्रस्त रहा बस्तर अब परिवर्तन के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, यह गर्व की बात है. बस्तर में बदलती परिस्थितियों और विकास की दिशा में बढ़ते कदमों को उन्होंने सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा है.

One Response