CG News: NEET विवाद पर सीएम साय का राहुल गांधी पर हमला, बोले – कांग्रेस कर रही है राजनीति
CG News: प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसे आचरण की उम्मीद नहीं की जाती.

NEET पेपर लीक पर सरकार ने की कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि NEET पेपर लीक मामले में जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है, सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पेपर लीक जैसी घटनाओं को गंभीर अपराध बता चुके हैं और सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है.
युवाओं को गुमराह करने का आरोप
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस युवाओं के मुद्दों की आड़ लेकर राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि NEET परीक्षा दोबारा पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई और उसका परिणाम भी जारी किया जा चुका है, उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस इस मुद्दे को राजनीतिक रूप देने का प्रयास कर रही है.
मर्यादा बनाए रखने की अपील
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं और निर्धारित नियमों का पालन करना भी जरूरी है, उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी, जिसमें युवाओं के मुद्दों को लेकर भ्रम और अराजकता फैलाने का प्रयास किया जाए.

