CG News: छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम को मिलेगी नई ताकत, तीन बड़े खिलाड़ियों की होगी एंट्री
CG News: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ घरेलू क्रिकेट में टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में जुट गया है, आगामी सत्र के लिए तीन अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है, इनमें तेज गेंदबाज यश दयाल ऑफ स्पिनर जयंत यादव और लेफ्ट आर्म स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा के नाम सबसे प्रमुख हैं.
यश दयाल बदलेंगे अपनी घरेलू टीम
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल 2026-27 घरेलू सीजन से उत्तर प्रदेश की जगह छत्तीसगढ़ के लिए खेल सकते हैं, इसके लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की प्रक्रिया चल रही है और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

छत्तीसगढ़ टीम के साथ शुरू की तैयारी
सूत्रों के अनुसार यश दयाल ने नई शुरुआत के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टीम का साथ चुना है, उन्होंने हाल ही में कर्नाटक के आलूर में आयोजित प्री सीजन ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया, वहीं जयंत यादव और धर्मेंद्र जडेजा भी टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए.
अमेय खुरसिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमेय खुरसिया को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है, रणजी ट्रॉफी में केरल को फाइनल तक पहुंचाने वाले खुरसिया अब छत्तीसगढ़ टीम को नई दिशा देने की जिम्मेदारी संभालेंगे और मजबूत टीम तैयार करने पर फोकस करेंगे.
यश दयाल का रिकॉर्ड है शानदार
यश दयाल ने अब तक 27 प्रथम श्रेणी मैचों में 84 विकेट 23 लिस्ट ए मुकाबलों में 36 विकेट और 71 टी20 मैचों में 66 विकेट हासिल किए हैं, वर्ष 2024 में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में भी चुना गया था, हालांकि उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था.
छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई मजबूती
यश दयाल और अन्य अनुभवी खिलाड़ियों के टीम से जुड़ने से छत्तीसगढ़ की रणजी और घरेलू क्रिकेट टीम को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है, वहीं शानदार प्रदर्शन के दम पर यश दयाल एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी की अपनी दावेदारी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे.



