CG News: मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, पार्टी संगठन की गतिविधियों तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी.

संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श
मुलाकात में छत्तीसगढ़ के ताजा राजनीतिक घटनाक्रमों और संगठन से जुड़े विषयों पर गहन मंथन हुआ. राज्य में पार्टी की भावी रणनीतियों, सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय तथा आगामी राजनीतिक रूपरेखा को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई.
जल विवाद का स्थायी समाधान तलाशने की पहल
मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच लंबे समय से लंबित अंतरराज्यीय जल विवाद (महानदी जल विवाद) एक प्रमुख विषय रहा. जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दोनों राज्यों के बीच इस मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है, जिसमें दोनों राज्यों के पारस्परिक हितों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मत और स्थायी समाधान की दिशा में ठोस प्रगति होने की उम्मीद है.
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत
हाल ही में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों और ग्रामीण अंचलों में आई बाढ़ और भारी बारिश से हुए नुकसान पर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने बताया कि वे स्वयं बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई व मैदानी दौरा कर चुके हैं. प्रभावित परिवारों को हुए मकान, फसल व संपत्ति के नुकसान का त्वरित सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा और राहत राशि वितरित करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है.
विकास कार्यों को मिलेगी गति
इस दौरे के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य केंद्र, केंद्रीय गृह मंत्रालय और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर राज्य के लंबित विकास प्रोजेक्ट्स, बाढ़ राहत फंड और अंतरराज्यीय मुद्दों का शीघ्र निपटारा करना है. इससे राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास और जन-राहत कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है.

One Response