October 28, 2026 8:17 pm

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: एक साल बाद फिर शुरू हुई अंबिकापुर-रायपुर विमान सेवा, सरगुजा के यात्रियों को मिलेगी राहत

CG News: एक साल बाद फिर शुरू हुई अंबिकापुर-रायपुर विमान सेवा, सरगुजा के यात्रियों को मिलेगी राहत
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: एक साल बाद फिर शुरू हुई अंबिकापुर-रायपुर विमान सेवा, सरगुजा के यात्रियों को मिलेगी राहत

CG News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में राहत भरी खबर सामने आई है. मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा से अंबिकापुर-रायपुर विमान सेवा करीब एक साल बाद मंगलवार से फिर शुरू हो गई है. इसके साथ ही हैदराबाद-जगदलपुर-रायपुर-अंबिकापुर हवाई मार्ग पर भी यात्रियों को सफर की सुविधा मिलने लगी है. नई सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में समय बचाने का अवसर मिलेगा.

रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर और दुबई के लिए सीधी उड़ान को मिली मंजूरी -  direct flight from raipur airport to singapore and dubai soon-mobile

सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी फ्लाइट

एलायंस एयर के विमान ने मंगलवार को दोपहर 2:05 बजे अंबिकापुर से रायपुर के लिए उड़ान भरी. पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव इस सेवा के पहले यात्री बने. उन्होंने यात्रा के दौरान सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा की. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह विमान सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी. विमान दोपहर 1:35 बजे अंबिकापुर पहुंचेगा और 2:05 बजे रायपुर के लिए रवाना होगा.

किराया सिर्फ 999 रुपए… रायपुर से अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली हवाई  सेवा शुरू

इलाज और कारोबार के लिए हैदराबाद जाना होगा आसान

नई हवाई कनेक्टिविटी से सरगुजा संभाग के लोगों को चिकित्सा, शिक्षा और कारोबार से जुड़े कामों के लिए हैदराबाद पहुंचने में सुविधा मिलेगी. खासकर बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है. टीएस सिंहदेव ने विमान सेवा को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि पहले हैदराबाद पहुंचने में दस घंटे से अधिक समय लग सकता था, जबकि नई कनेक्टिविटी से यह सफर करीब साढ़े चार घंटे में पूरा हो सकेगा.

किराया सिर्फ 999 रुपए… रायपुर से अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने वाली हवाई  सेवा शुरू

दिल्ली की फ्लाइट और ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग

अंबिकापुर से दिल्ली के लिए भी विमान सेवा उपलब्ध है. मौजूदा समय-सारणी के अनुसार, सोमवार और बुधवार को अंबिकापुर से बिलासपुर होते हुए दिल्ली के लिए उड़ान संचालित होती है. टीएस सिंहदेव ने दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने की जरूरत बताई. उन्होंने अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस को सप्ताह के सातों दिन चलाने की मांग पर भी विचार करने की बात कही. उनका कहना है कि दिल्ली जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल सुविधा का विस्तार जरूरी है.

Raipur Airport: इंडिगो की फ्लाइट लेट होने से 40 यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर  फंसे, मचा हंगामा | Raipur Airport 40 Passengers Stranded At Delhi Airport  Due To Delay In Indigo Flight Commotion Ensues

कोलकाता हवाई सेवा दोबारा शुरू होने का इंतजार

अंबिकापुर से कोलकाता के लिए विमान सेवा भी 30 मार्च 2026 को शुरू की गई थी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार और शनिवार को बिलासपुर के रास्ते कोलकाता से विमान अंबिकापुर पहुंचता था. हालांकि, कुछ समय बाद यह सेवा बंद हो गई, जिससे यात्रियों को निराशा हुई. अब रायपुर के लिए विमान सेवा दोबारा शुरू होने से सरगुजा संभाग में हवाई संपर्क बेहतर होने की उम्मीद बढ़ी है. क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि उड़ानों का नियमित संचालन जारी रहेगा और दिल्ली व कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के लिए भी कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें : CG News: मंत्रालय के कर्मचारियों को राहत, नवा रायपुर के लिए 30 अप्रैल 2027 तक जारी रहेगी बस सेवा

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]