November 19, 2026 12:55 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक

CG News: 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक

CG News: छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आगामी सत्र की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी. इसी अवधि में विद्यार्थियों को प्रायोजना कार्य यानी प्रोजेक्ट वर्क भी पूरा करना होगा. मंडल ने परीक्षा की तैयारी और संचालन को लेकर सभी संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

CBSE बोर्ड ने 10वीं कक्षा के लिए बनाए ये नियम, अगर परीक्षा में स्टू़डेंट्स ने  की ये गलती तो नहीं मिलेंगे नंबर - India TV Hindi

31 जनवरी तक पोर्टल पर दर्ज करने होंगे नंबर

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रायोगिक परीक्षाएं और प्रोजेक्ट वर्क निर्धारित समय सीमा में पूरे कराए जाएं. परीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों के प्राप्तांक 31 जनवरी तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा. मंडल ने अंकों की प्रविष्टि करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा है, क्योंकि एक बार नंबर दर्ज होने के बाद उनमें संशोधन की सुविधा नहीं मिलेगी. यदि कोई संस्थान निर्धारित समय तक अंक अपलोड नहीं करता है, तो उस पर प्रतिदिन 1 हजार रुपये के हिसाब से विलंब शुल्क लगाया जाएगा.

CBSE 10वीं के बच्चों के लिए नए नियम, ये गलती की तो जवाब देने के बाद भी नहीं  मिलेंगे नंबर - CBSE class 10 board guidelines changed new rules to be  followed ngix - AajTak

बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति करेगा शिक्षा मंडल

प्रायोगिक परीक्षाओं की निष्पक्षता और निर्धारित प्रक्रिया के पालन को लेकर भी मंडल ने अहम निर्देश दिए हैं. इन परीक्षाओं के संचालन के लिए बाहरी परीक्षक की नियुक्ति अनिवार्य होगी. खास बात यह है कि बाहरी परीक्षकों का चयन माध्यमिक शिक्षा मंडल स्वयं करेगा. स्कूल प्रबंधन को अपनी ओर से किसी बाहरी परीक्षक की नियुक्ति करने की अनुमति नहीं होगी. यदि किसी विद्यालय ने खुद से परीक्षक नियुक्त कर परीक्षा आयोजित कराई, तो ऐसी परीक्षा को अमान्य घोषित किया जा सकता है.

Chhattisgarh board exam in start from March 1 Board of Secondary Education  time table release ann | Chhattisgarh Board Exam: छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं  बोर्ड एग्जाम के टाइम टेबल जारी, जानिए

प्रोजेक्ट वर्क का मूल्यांकन करेंगे स्कूल के शिक्षक

प्रायोगिक परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क के मूल्यांकन की जिम्मेदारी अलग-अलग निर्धारित की गई है. जहां प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए मंडल द्वारा नियुक्त बाहरी परीक्षक मौजूद रहेंगे, वहीं विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट वर्क का मूल्यांकन संबंधित विद्यालय के शिक्षक ही करेंगे. इसके अलावा स्कूलों को प्रयोगात्मक कार्यों के लिए पिछले शैक्षणिक सत्र में बची हुई उत्तरपुस्तिकाओं का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए गए हैं. मंडल ने सभी संस्थानों को परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने को कहा है.

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे  एग्जाम - cbse board exam date sheet 2027 class 10 12 ntc agkp - AajTak

फरवरी में शुरू हो सकती हैं मुख्य परीक्षाएं

प्रायोगिक परीक्षाओं के कार्यक्रम के बाद अब विद्यार्थियों और अभिभावकों की नजर मुख्य बोर्ड परीक्षाओं की समय-सारिणी पर है. सूत्रों के मुताबिक, पिछले सत्र की तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है. हालांकि, परीक्षा की अंतिम तारीखों को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक समय-सारिणी का इंतजार किया जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मुख्य परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जा सकता है.

खबर आपके काम की: 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए 18 जून से भरे जाएंगे फॉर्म - CG  Board Exam 2025

अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने की तैयारी

बोर्ड परीक्षाओं को फरवरी में आयोजित करने के पीछे दो प्रमुख वजहें बताई जा रही हैं. पहली वजह यह है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल अब 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित कर रहा है. ऐसे में फरवरी में पहली परीक्षा होने पर जून में दूसरी परीक्षा कराने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा. दूसरी ओर, शैक्षणिक सत्र 2027-28 को 16 जून के बजाय 1 अप्रैल से शुरू करने की तैयारी है. यदि बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल तक चलती हैं, तो स्कूलों में परीक्षा और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए उपलब्ध संसाधनों और बैठने की व्यवस्था को लेकर परेशानी हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए फरवरी में मुख्य परीक्षाएं आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: कृषक उन्नति योजना के नियमों में बदलाव, अब सत्यापित रकबे के आधार पर मिलेगी धान आदान सहायता राशि

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]