CG News: रायपुर में SBI कचहरी शाखा का नया अत्याधुनिक भवन शुरू, CM साय ने किया शुभारंभ
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (भारतीय स्टेट बैंक) की कचहरी शाखा के नवीन एवं अत्याधुनिक परिसर का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया।

50 साल पुरानी शाखा अब नए भवन में
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से संचालित यह शाखा अब नए आधुनिक भवन में स्थानांतरित होकर ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं प्रदान करेगी। इससे उपभोक्ताओं के बैंकिंग कार्य और अधिक तेज और सरल होंगे, नए परिसर में ग्राहकों को अत्याधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उन्हें तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी। यह कदम डिजिटल और आधुनिक बैंकिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
अर्थव्यवस्था की रीढ़ है बैंकिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंकिंग व्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और भारतीय स्टेट बैंक अपने दायित्वों का उत्कृष्ट रूप से निर्वहन कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बैंक इसी तरह ग्राहकों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
अधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभाष कुमार सुबुद्धि, उप महाप्रबंधक रमेश सिन्हा, प्रबंधक अनिल यादव सहित बैंक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, कचहरी शाखा को पंडरी रोड स्थित आक्सीजोन क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्राहकों को बेहतर और उन्नत बैंकिंग अनुभव प्रदान किया जाएगा।

