CG News: धुड़मारास गाँव – प्रकृति, एडवेंचर और आदिवासी संस्कृति का बेहतरीन अनुभव
CG News: छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत पाने और प्रकृति की गोद में शांति का आनंद लेने के लिए धुड़मारास गांव, बस्तर एक अद्भुत विकल्प है। घने जंगल, ठंडे झरने, पहाड़ और शांत वातावरण इसे देश-विदेश में खास बनाते हैं।

धुड़मारास को अंतरराष्ट्रीय पहचान
धुड़मारास गांव को UNWTO (United Nations World Tourism Organization) की टॉप 20 बेस्ट विलेज की सूची में शामिल किया गया है। यह सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर और सांस्कृतिक अनुभव के लिए भी मशहूर है, गाँव के घने जंगलों में आप ट्रेकिंग कर सकते हैं, पास की नदी में कयाकिंग और बोटिंग का मज़ा ले सकते हैं। नदी के किनारे कैंपिंग करने से रात बिताना भी एक अनोखा अनुभव होता है।
बर्डवॉचिंग और आदिवासी संस्कृति
धुड़मारास में बर्डवॉचिंग का आनंद लिया जा सकता है, जहां आपको विभिन्न पक्षी प्रजातियों को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। साथ ही गाँव के स्थानीय जीवन और आदिवासी संस्कृति को करीब से जानने और समझने का अवसर भी मिलता है, धुड़मारास गाँव प्राकृतिक सुंदरता, रोमांच और सांस्कृतिक अनुभव का अद्भुत संगम पेश करता है। गर्मी की तपिश से राहत और यादगार अनुभव के लिए यह छत्तीसगढ़ का सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल साबित हो सकता है।

