CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन को मिली गति, राज्य ने दिए 3000 करोड़, केंद्र से 536 करोड़ की वापसी
CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य सरकार ने 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि अग्रिम रूप से जारी कर दी थी, जिससे मिशन के कार्यों को तेजी मिली।

राज्य का बड़ा निवेश
राज्य सरकार द्वारा दी गई 3000 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि का उपयोग उसी वित्तीय वर्ष में जल जीवन मिशन के विभिन्न कार्यों में किया गया। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़े प्रोजेक्ट्स को समय पर गति मिल सकी, भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा 536 करोड़ 53 लाख रुपए की राशि राज्य को प्रतिपूर्ति (Reimbursement) के रूप में जारी की गई है। यह राशि राज्य द्वारा पहले से किए गए खर्च की भरपाई के तौर पर दी गई है।
हर घर नल से जल का लक्ष्य
जल जीवन मिशन के तहत राज्य के ग्रामीण परिवारों को पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का काम लगातार जारी है। ‘हर घर नल से जल’ योजना के जरिए हर घर तक सुरक्षित पानी पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है, केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन की अवधि को बढ़ाकर दिसंबर 2028 तक कर दिया है। अब मिशन 2.0 के तहत इस योजना को और व्यापक स्तर पर लागू किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को इसका लाभ मिल सके।
