CG News: खल्लारी रोप-वे हादसे पर CM साय का बड़ा ऐलान, मृतक के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता
CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुए रोप-वे हादसे के बाद राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का निर्णय लिया है.
सरकार हर परिस्थिति में साथ
मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि, घटना की विस्तृत जांच जारी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.



