CG News: तेलंगाना में माओवादी संगठन को बड़ा झटका, 130 कैडर ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने किया आत्मसमर्पण
CG News: तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने शुक्रवार को 31 मार्च, 2026 से पहले कुल 130 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया। इसमें संगठन के 3 स्टेट कमेटी मेंबर, 1 रीजनल कमेटी मेंबर, 10 डिवीजनल/डीवाईसीएम स्तर के कैडर, 40 एरिया कमेटी मेंबर और लगभग 70 पार्टी मेंबर शामिल हैं।
बस्तर मूल के कई माओवादी शामिल
आत्मसमर्पण करने वालों में बड़ी संख्या में बस्तर मूल के माओवादी भी शामिल हैं।
• PLGA बटालियन: 42
• तेलंगाना स्टेट कमेटी: 30
• दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी: 32
• 2nd CRC: 16
• केंद्रीय समिति सदस्य देवजी की टीम: 10
सभी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
भारी मात्रा में हथियार सौंपे गए
आत्मसमर्पण के दौरान कैडरों ने सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी मात्रा में हथियार और युद्ध सामग्री सौंपे। इनमें शामिल हैं:
• 1 इंसास LMG
• 21 AK-47
• 21 इंसास रायफल
• 20 SLR
• 18 .303 रायफल
• 1 9MM कार्बाइन
• 2 9MM पिस्टल
• 2 8MM बोल्ट-एक्शन रायफल
• 18 कंट्री मेड गन
• 2 BGL
इन माओवादी कैडरों पर 4 करोड़ 18 लाख 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित था।
सरकार की नीति और मुख्यधारा में लौटने का मौका
सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते माओवादी कैडरों ने हिंसा छोड़ने का निर्णय लिया। सरकार ने कहा कि जो भी उग्रवादी मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए पुनर्वास और नई शुरुआत के सभी रास्ते खुले हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, यह सामूहिक आत्मसमर्पण माओवादी संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।



