CG News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे संवाद
CG News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ द्वारा 7 मार्च 2026 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रदेश भर की लखपति दीदियों से करेंगे संवाद
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं और लखपति दीदियां भाग लेंगी। मुख्यमंत्री इन महिलाओं से बातचीत कर उनकी सफलता की कहानियां सुनेंगे और सरकारी योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी लेंगे।

कॉफी टेबल बुक और पोर्टल का होगा शुभारंभ
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों लखपति दीदी पर आधारित कॉफी टेबल बुक और छत्तीसकला ब्रांड बुक का विमोचन किया जाएगा। साथ ही ‘लखपति दीदी ग्राम पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया जाएगा, जिससे महिलाओं की उपलब्धियों को व्यापक मंच मिलेगा।
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान
कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, कैडर्स और लखपति दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



