CG News : जशपुर बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में लोगों की असामयिक मृत्यु पर शोक जताते हुए इसे बेहद दुखद और पीड़ादायक घटना बताया।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही दुर्घटना में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
प्रशासन को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रभावित लोगों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा और राहत सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।




