CG NEWS : डिप्टी सीएम ने अंबिकापुर में दी 82 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं का लोकार्पण
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोमवार को अंबिकापुर नगर पालिका क्षेत्र में 82 करोड़ से अधिक की लागत वाले कई निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मां महामाया कॉरिडोर, नालंदा परिसर, सड़क निर्माण और शहरी सुविधाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं इसमें शामिल रहीं।
मां महामाया कॉरिडोर का भूमिपूजन
कार्यक्रम में मां महामाया कॉरिडोर (11.59 करोड़ रुपये) और नालंदा परिसर परियोजना (11.18 करोड़ रुपये) का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही सरगवा पार्क की पुष्प वाटिका, पेयजल पाइपलाइन विस्तार, और दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन का भी शिलान्यास किया गया।
33.78 करोड़ की शहरी परियोजनाएं
डिप्टी सीएम ने नगर निगम क्षेत्र में 33.75 करोड़ रुपये की 6 प्रमुख शहरी परियोजनाओं की सौगात भी दी। इसमें अटल परिसर का लोकार्पण मुख्य रूप से शामिल है। ये परियोजनाएं शहर के बुनियादी ढांचे को नई गति प्रदान करेंगी।
32 करोड़ की नलजल योजना
मंत्री ने सरगुजा और जशपुर जिले के लिए 27.94 करोड़ रुपये की सड़कों के निर्माण का भूमिपूजन किया। साथ ही सरगुजा जिले में नलजल योजना के तहत 32 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण भी किया गया।
संभाग की सड़कों में होगा बड़ा बदलाव: डिप्टी CM
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछले 23 महीनों में विष्णुदेव सरकार ने अंबिकापुर के शहरी विकास के लिए 209 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।
सरगुजा संभाग में लोक निर्माण विभाग को 1737 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे पूरे संभाग की सड़कों का कायाकल्प होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अंबिकापुर को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है।
विकास परियोजनाओं से बढ़ेगा पर्यटन
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि नई परियोजनाओं से आवागमन सुगम होगा और पर्यटन व स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वहीं महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि इन स्वीकृतियों से अंबिकापुर शहर का समग्र विकास होगा।
कचरा गाड़ी से मंत्री का होर्डिंग ढोया—वीडियो वायरल
कार्यक्रम के बाद नगर निगम ने होर्डिंग हटाने के लिए कचरा ढोने वाले ट्रैक्टर का उपयोग किया। इस दृश्य का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।




