CG News: 3 दिसंबर को साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 3 दिसंबर को साय कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी, यह बैठक सुबह 11 बजे से मंत्रालय स्थित मंत्रीपरिषद कक्ष में होगी, बैठक में विधानसभा शीतकालीन सत्र समेत राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है.
पिछली बैठक 14 नवंबर को हुई थी
इससे पहले साय कैबिनेट की बैठक 14 नवम्बर को आयोजित की गई थी, पिछली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे, बैठक में मंत्रिपरिषद द्वारा खरीफ और रबी विपणन मौसम में दलहन – तिलहन फसल के उपार्जन हेतु पूर्व वर्ष की भांति ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’ प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत उपार्जन किए जाने का निर्णय लिया गया था.
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु बैंकों और वित्तीय संस्थाओं हेतु स्वीकृत 15 हजार करोड़ रूपए की शासकीय प्रत्याभूति को खरीफ विपणन वर्ष 2025 – 26 के लिए पुनर्वेधीकरण करने के साथ विपणन संघ को अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति राशि 11,200 करोड़ रूपए प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया था.



