CG News: छत्तीसगढ़ में 86% गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
CG News: छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2026 को लागू होने वाली मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 4 नवम्बर 2025 से पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है, इस कार्य के लिए बीएलओ घर – घर जाकर पंजीकृत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का संग्रहण कर रहे हैं.
86% गणना प्रपत्रों का डीजिटाइजेशन पूरा
पूरे राज्य में बीएलओ गणना प्रपत्रों का संग्रहण करके उनका डीजिटाइजेशन का कार्य तेजी से कर रहे हैं, 29 नवम्बर 2025 तक राज्य में लगभग 1 करोड़ 82 लाख से अधिक गणना प्रपत्रों का डीजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो कि, पंजीकृत मतदाताओं का लगभग 86% है.
SIR की समय – सारणी
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी SIR का मुद्रण एवं प्रशिक्षण 28 अक्टूबर 2025 से 3 नवम्बर 2025 तक किया, इसके बाद घर – घर जाकर सत्यापन कार्य 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक किया जाएगा, मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा, मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियां 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक किया जाएगा, मतदाता सूची की अंतिम सुनवाई और सत्यापन 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक होगा, इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा.




