CG News : 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस बिरसा मुंडा जयंती पर भव्य कार्यक्रम
CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की संभावना है।
मुख्यमंत्री साया ने दिया राष्ट्रपति को आमंत्रण
सीएम साय ने यह बात बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान कही। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके आमंत्रण को स्वीकार करेंगी और कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
सीएम साय, पीएम और गृहमंत्री का लक्ष्य होगा पूरा
नक्सलवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य पर सहमति जताई। सीएम साय ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से नक्सल विरोधी अभियानों में लगातार सफलता मिल रही है|




