November 19, 2026 12:55 am

Explore

Search

La Ruée vers la Richesse au i24Slots Casino: l'Expérience de Jeu Ultime sur le code promo i24Slots paiement rapide

Lorsque vous pénétrez dans l'univers captivant du sur le net i24Slots vip, vous serez immergé dans une atmosphère d'excitation et de chance. Les machines à sous innovantes et les jeux de table classiques vous offriront une expérience de jeu inégalée. Chaque tour de roue, chaque carte distribuée vous rapprochera un peu plus de la richesse tant convoitée. Au sur le net i24Slots vip, la promesse de gros gains et d'adrénaline est palpable à chaque instant.

La variété des jeux disponibles sur le avis i24Slots voir le réglement est impressionnante. Des machines à sous thématiques aux jackpots progressifs en passant par le blackjack et la roulette, il y en a pour tous les goûts et tous les niveaux de joueurs. Que vous soyez novice ou joueur aguerri, le i24Slots Casino saura vous séduire par sa diversité et sa convivialité. Chaque partie jouée est une chance de décrocher le gros lot et de vivre une aventure palpitante.

Les graphismes époustouflants et les effets sonores immersifs du i24Slots Site Web vous transportent dans un monde de luxe et de glamour. Chaque détail a été pensé pour offrir une expérience de jeu ultime où le divertissement est roi. Laissez-vous emporter par la magie des jeux proposés et vivez des moments intenses en quête de richesse et de succès. Sur le révision i24Slots mobile, la fortune n'attend que vous pour être conquise.

ताजा खबर
जीवन शैली

khabarconnection.com(R.O.No.: 14099/164)

Advertisement Carousel

CG News: जनजातीय गौरव दिवस पर धरमजयगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, CM साय का जनजातीय समाज से जुड़ाव और राजनीतिक भूमिका चर्चा में

CG News: जनजातीय गौरव दिवस पर धरमजयगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, CM साय का जनजातीय समाज से जुड़ाव और राजनीतिक भूमिका चर्चा में
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

CG News: जनजातीय गौरव दिवस पर धरमजयगढ़ में उमड़ा जनसैलाब, CM साय का जनजातीय समाज से जुड़ाव और राजनीतिक भूमिका चर्चा में

CG News: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती यानी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित जनजातीय समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों की भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया. जनजातीय पृष्ठभूमि से आने वाले मुख्यमंत्री साय के लिए यह कार्यक्रम समाज के साथ उनके लंबे जुड़ाव और राजनीतिक सक्रियता के संदर्भ में भी देखा जा रहा है. धरमजयगढ़ का चयन भी खास है, क्योंकि यह इलाका रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और कोरबा जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है.

Chief Minister Vishnu Deo Sai at Tribal Gaurav Diwas

रायगढ़ जिले में सामाजिक आधार बढ़ाने की चुनौती

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में रायगढ़ जिले की चार विधानसभा सीटों में भाजपा को केवल रायगढ़ सीट पर जीत मिली थी, जबकि लैलूंगा, खरसिया और धरमजयगढ़ में कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी हुए थे. ऐसे राजनीतिक परिदृश्य में धरमजयगढ़ में बड़े जनजातीय आयोजन को भाजपा की सामाजिक पहुंच बढ़ाने के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पुराना संबंध भी इस संदर्भ में महत्वपूर्ण है. वह चार बार रायगढ़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और क्षेत्र के कई इलाकों में उनका पुराना राजनीतिक संपर्क रहा है.

An opportunity has arisen to expand the social base.

कंवर समाज से मुख्यमंत्री पद तक का सफर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का राजनीतिक जीवन एक जनजातीय किसान परिवार से शुरू हुआ. कंवर समाज से आने वाले साय ने पंच के रूप में सार्वजनिक जीवन में कदम रखा और अपनी राजनीतिक यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. उनका शुरुआती सामाजिक जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम से रहा. इसके अलावा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के नेतृत्व में चलाए गए घर वापसी अभियान में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी. जनजातीय क्षेत्रों में लंबे समय तक काम करने के कारण इन इलाकों में उनका सामाजिक और राजनीतिक संपर्क विकसित हुआ.

Energy for the BJP, introspection for the Congress

भाजपा के लिए विस्तार का अवसर

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को भाजपा के लिए जनजातीय समाज के बीच अपनी पहुंच और संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, रायगढ़ जिले की तीन विधानसभा सीटों पर पिछली बार जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के लिए भी यह आयोजन अपने जनाधार की समीक्षा का विषय बन सकता है. छत्तीसगढ़ में लगभग 32 प्रतिशत आबादी जनजातीय समाज की है. ऐसे में जनजातीय नेतृत्व, सामाजिक भागीदारी और कल्याणकारी योजनाएं राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं. धरमजयगढ़ से सामने आई बड़ी जनभागीदारी ने इन मुद्दों पर राजनीतिक चर्चा को फिर तेज कर दिया है.

Winning the trust of the party

मुख्यमंत्री साय को मिली चुनावी जिम्मेदारी

भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों में भी चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया था. छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर उन्होंने 64 जनसभाएं और रोड शो किए. इस चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 10 सीटों पर जीत दर्ज की. ओडिशा के सात लोकसभा क्षेत्रों में भी उन्होंने प्रचार किया, जिनमें भाजपा ने छह सीटों पर सफलता हासिल की. मध्य प्रदेश के मंडला, खजुराहो, शहडोल और सीधी लोकसभा क्षेत्रों में भी उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार किया था और इन सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे. हालांकि इन परिणामों में कई राजनीतिक और स्थानीय कारकों की भूमिका रही, लेकिन अलग-अलग राज्यों में उन्हें प्रचार की जिम्मेदारी मिलना पार्टी के भीतर उनकी भूमिका को दर्शाता है.

Decision on input assistance for paddy

जनजातीय कल्याण की योजनाओं से जुड़ी सरकार की पहल

मुख्यमंत्री साय की सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और आजीविका के विस्तार के लिए कई योजनाओं पर काम किया है. प्रधानमंत्री जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से दूरस्थ बस्तियों तक आवास, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की पहल की जा रही है. इसके साथ ही तेंदूपत्ता संग्रहण की पारिश्रमिक दर 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है. यह फैसला वन आधारित आजीविका पर निर्भर परिवारों से जुड़ा हुआ है.

Chief Minister will be on tour of Chhattisgarh Raigarh district today

माओवादी हिंसा पर अंकुश की पहल

जनजातीय क्षेत्रों के किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से साय सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की समान दर से आदान सहायता देने का निर्णय लिया है. इससे बस्तर और सरगुजा जैसे जनजातीय बहुल क्षेत्रों के किसानों को भी लाभ मिलने का प्रावधान है. दूसरी ओर, माओवादी हिंसा पर नियंत्रण, सड़क संपर्क का विस्तार और दूरस्थ इलाकों में सरकारी सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास भी जनजातीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े अहम मुद्दे हैं. इन योजनाओं और फैसलों का वास्तविक असर उनके जमीनी क्रियान्वयन से तय होगा. कुल मिलाकर, धरमजयगढ़ का जनजातीय गौरव दिवस समारोह सामाजिक भागीदारी, सरकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की राजनीतिक भूमिका को लेकर नई चर्चा का केंद्र बना है.

यह भी पढ़ें : CG News: 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक

विज्ञापन
तकनीकी
क्रिकेट लाइव स्कोर
वोटिंग पोल
[democracy id="2"]