CG News: राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ व्यापमं परीक्षा का आयोजन, 62 केंद्रों पर दो लेयर की सुरक्षा के बीच शामिल हुए हजारों अभ्यर्थी
CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा बड़ी प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है. परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और व्यापमं द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

62 केंद्रों पर दो पालियों में हो रही परीक्षा
जिले भर में कुल 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है. पहली पाली का आयोजन सुबह और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर में किया गया. इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों अभ्यर्थी पहुंचे हैं.
अभ्यर्थियों की दो लेयर में हुई सघन सुरक्षा जांच
किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए दो-स्तरीय (Two-Layer) सुरक्षा व्यवस्था की गई. मुख्य गेट पर पहली जांच के तहत एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र और तलाशी ली गई, जबकि दूसरी जांच परीक्षा हॉल के प्रवेश द्वार पर मोबाइल, ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को रोकने के लिए की गई.
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और पर्यवेक्षक तैनात
सभी 62 केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं सेंटर्स के बाहर बैरिकेडिंग कर अभिभावकों को दूर रखा गया है. परीक्षा कक्षों के भीतर केंद्रीय पर्यवेक्षक लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनी रहे.
अनुचित साधनों के प्रयोग पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित साधनों का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यदि कोई परीक्षार्थी गड़बड़ी करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

One Response