CG News: डॉ. मन्नालाल रावत बने BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के नेताओं ने किया अभिनंदन
CG News: नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मन्नालाल रावत ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया. पदभार ग्रहण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और देशभर से आए जनजातीय समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे. सभी ने डॉ. रावत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

छत्तीसगढ़ के नेता भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रमुख नेता भी शामिल हुए. छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह और प्रदेश महामंत्री देवेंद्र माहला ने समारोह में पहुंचकर डॉ. रावत का अभिनंदन किया.
विकास मरकाम ने जताया भरोसा
विकास मरकाम ने डॉ. मन्नालाल रावत के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान, अधिकारों की सुरक्षा और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयासों को उनके नेतृत्व में और गति मिल सकती है.
जनजातीय मुद्दों को मिलेगी नई आवाज
मरकाम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में डॉ. रावत देशभर के जनजातीय समाज के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रभावी तरीके से सामने रखेंगे. उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों के विस्तार के साथ जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े विकास और कल्याण के मुद्दों को भी प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है.
छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी शुभकामनाएं
समारोह में शामिल छत्तीसगढ़ के नेताओं ने डॉ. मन्नालाल रावत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी. नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी मिलना जनजातीय समाज के लिए गौरव की बात है. उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. रावत के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन देशभर में और अधिक सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाएगा.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा अपडेट, UCC ड्राफ्ट पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू




