CG News: कुतुल में 4G कनेक्टिविटी की शुरुआत, अबूझमाड़ के गांवों में डिजिटल क्रांति
CG News: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में बदलाव की नई तस्वीर सामने आई है। कभी नक्सल प्रभावित माना जाने वाला कुतुल गांव अब डिजिटल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
4G नेटवर्क की ऐतिहासिक शुरुआत
जिला प्रशासन और राज्य सरकार की पहल पर कुतुल और आसपास के गांवों में 4G मोबाइल कनेक्टिविटी शुरू की गई है। अब यहां पहली बार मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध हो गई है।
नियद नेल्ला नार योजना का असर
यह उपलब्धि ‘नियद नेल्ला नार योजना’, LWE-II और आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत संभव हुई है, जिसका उद्देश्य दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है, 16 जनवरी 2026 को कुतुल में मोबाइल टॉवर स्थापित किया गया, जिसके बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी शुरू हो गई है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
ग्रामीणों को मिला नया जीवन
अब ग्रामीण आसानी से अपने परिजनों से संपर्क कर सकते हैं, सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इससे जीवन में बड़ी सुविधा आई है, कलेक्टर नम्रता जैन के अनुसार यह पहल अबूझमाड़ के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीणों के लिए नए अवसर और आधुनिक सुविधाओं के द्वार खोल रही है।



