CG News: नियद नेल्लानार योजना से गारपा में विकास की रोशनी, 48 परिवारों को मिला बिजली कनेक्शन
CG News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले का सुदूर वनांचल ग्राम गारपा अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है। दशकों तक अंधेरे में जीवन बिताने वाले इस गांव में पहली बार बिजली की रोशनी पहुंची है।

नियद नेल्लानार योजना का असर
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस योजना ने नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में बड़ी भूमिका निभाई है।
48 परिवारों को मिला बिजली कनेक्शन
गारपा गांव के कुल 48 परिवारों को पहली बार बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया है। इससे गांव में अब आधुनिक सुविधाओं की शुरुआत हो गई है और जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद बढ़ी है।
सरकारी प्रयास और प्रशासन की भूमिका
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में प्रशासनिक और तकनीकी टीमों ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफल बनाया।
55 लाख की परियोजना
बिजली विभाग द्वारा लगभग 55 लाख रुपये की लागत से इस परियोजना को पूरा किया गया। घने जंगल, कठिन रास्तों और सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने समय पर कार्य पूरा किया, बिजली पहुंचने से अब बच्चों की पढ़ाई आसान होगी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और ग्रामीणों के आर्थिक विकास के नए अवसर खुलेंगे। गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।



