CG News: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों का जश्न, रायपुर में होगा विशेष आयोजन
CG News: हिंदी पत्रकारिता के दो शताब्दी पूरे होने के अवसर पर रायपुर में एक भव्य कार्यक्रम “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव” आयोजित किया जाएगा। यह विशेष आयोजन 30 मई को रायपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में होगा, जिसमें पत्रकारिता जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। आयोजन को लेकर प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण सौंपा।

मुख्यमंत्री ने जारी किया पोस्टर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज और लोकतंत्र को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम पत्रकारिता के मूल्यों और योगदान को नई पहचान देगा।
पत्रकारिता पर होगा मंथन
रायपुर प्रेस क्लब की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक यात्रा, उसके सामाजिक योगदान और वर्तमान दौर की चुनौतियों को सामने लाना है। आयोजन में मीडिया के बदलते स्वरूप और भविष्य की पत्रकारिता पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
पत्रकारों और संपादकों की होगी सहभागिता
इस आयोजन में देश और प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, साहित्यकार और मीडिया विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सम्मान समारोह, विशेष व्याख्यान, परिचर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा, जो उत्सव का मुख्य आकर्षण होंगे।
कई पदाधिकारी मुलाकात के दौरान रहे मौजूद
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार आर. कृष्णा दास भी मौजूद थे।




