CG News: सुशासन तिहार में मिली खुशियों की चाबी, 4 परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के तहत लोगों की समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 4 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने पक्के मकानों की चाबी सौंपी गई।
इन हितग्राहियों को मिला नए घर का सपना
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने वाले हितग्राहियों में ग्राम सिमड़ा की जेरोम, मयूरचुंदी के बीरबल यादव, करडेगा के टूना राम और जगदीश यादव शामिल हैं, जैसे ही उन्हें नए मकान की चाबी मिली, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। वर्षों से पक्के घर का सपना देख रहे इन परिवारों के लिए यह पल बेहद खास रहा।
मुख्यमंत्री का जताया आभार
लाभ पाने वाले परिवारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि अब उन्हें बारिश, गर्मी और अन्य परेशानियों से राहत मिलेगी, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।
लोगों तक योजनाओं का लाभ
सुशासन तिहार के जरिए सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविरों में न सिर्फ समस्याओं का समाधान हो रहा है, बल्कि पात्र लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।



