CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा कार्यक्रम, रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 मई 2026 को सुबह रायपुर से जशपुर जिले के दौरे पर रवाना होंगे। सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन से निकलकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कांसाबेल के लिए प्रस्थान करेंगे।

जशपुर में करेंगे सम्मेलन में शिरकत
दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री ग्राम कांसाबेल पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और दोपहर का भोजन एवं विश्राम करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:35 बजे जशेश्वर महादेव प्रांगण डोंगरिया में आयोजित “स्नेह स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2026” में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित किया गया है।
मुंगेली में प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण
मुख्यमंत्री का अगला दौरा मुंगेली जिले में होगा। दोपहर 3:30 बजे वे मुंगेली पहुंचेंगे। यहां वे डॉ. भीमराव आंबेडकर, बाबा गुरु घासीदास और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं का अनावरण और माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे।
विकास कार्यों की देंगे सौगात
शाम 4:20 बजे मुख्यमंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री जिलेवासियों को कई नई परियोजनाओं की सौगात देंगे।
शाम को रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री
सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5:45 बजे रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और उनका दिनभर का दौरा कार्यक्रम समाप्त होगा।




