CG News: RCB टीम का छत्तीसगढ़ी अंदाज में भव्य स्वागत, इंस्टाग्राम वीडियो ने मचाया धमाल
CG News: आईपीएल मुकाबले से पहले रायपुर पहुंची RCB टीम का छत्तीसगढ़ी परंपरा के साथ शानदार स्वागत किया गया। टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
लोककला और संस्कृति से प्रभावित हुए खिलाड़ी
रायपुर के एक रिसॉर्ट में खिलाड़ियों का तिलक, आरती और पारंपरिक लोकनृत्य के साथ स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ की रंग-बिरंगी संस्कृति और लोकसंगीत ने खिलाड़ियों का ध्यान खींच लिया। कई खिलाड़ी लोक कलाकारों की प्रस्तुति अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करते नजर आए।
छत्तीसगढ़ी खानपान की भी खिलाड़ियों ने की तारीफ
स्वागत कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और खानपान से भी परिचित कराया गया। स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद खिलाड़ियों ने उनकी जमकर सराहना की। आयोजन में छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाजी की खास झलक देखने को मिली।
रायपुर में IPL को लेकर जबरदस्त उत्साह
10 मई को रायपुर में RCB और मुंबई इंडियंस के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। स्टेडियम के बाहर और शहरभर में आईपीएल का माहौल देखने को मिल रहा है।
आकाश अंबानी और शाहरुख खान के आने की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, RCB और मुंबई इंडियंस का मैच देखने के लिए आकाश अंबानी रायपुर आ सकते हैं। वहीं 13 मई को होने वाले RCB और KKR मुकाबले के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के भी रायपुर आने की संभावना जताई जा रही है।
सीएम विष्णुदेव साय की पहल रंग लाई
छत्तीसगढ़ में आईपीएल मैचों की मेजबानी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कोशिशें अब रंग लाती नजर आ रही हैं। रायपुर में लगातार बड़े मुकाबलों के आयोजन से प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।




