CG News: आवास मेला-2025 के विजेताओं को 26 जून को मिलेगा उपहार वितरण, मुख्यमंत्री करेंगे लोगो का विमोचन
CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के अंतर्गत लक्की ड्रॉ में चयनित हितग्राहियों को उपहार वितरण समारोह 26 जून 2026 को नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट हाउस परिसर में आयोजित किया जाएगा।
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक उपहार
लक्की ड्रॉ में चयनित विजेताओं को मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, होंडा एक्टिवा स्कूटी, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन सहित कई आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। यह ड्रॉ 22 जून 2026 को आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं के हितग्राहियों का चयन किया गया, इसी कार्यक्रम में मंडल के नवीन लोगो का भी विमोचन किया जाएगा। साथ ही लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री और मंत्री करेंगे कार्यक्रम में सहभागिता
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे तथा बाद में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का समय और स्थान
यह आयोजन 26 जून 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 1:30 बजे से न्यू सर्किट हाउस परिसर, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा, आवास मेला-2025 के लक्की ड्रॉ विजेताओं के लिए यह कार्यक्रम उत्साह और सम्मान का अवसर होगा, जहां उन्हें उनके पुरस्कार औपचारिक रूप से प्रदान किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में यात्री बसों में वीएलटीडी अनिवार्य, परिवहन विभाग का बड़ा फैसला

